किशनगंज : स्वरोजगार से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर
किशनगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में खुर्शीदा बेगम ने बताया कि वे आकाश जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर खेती और पशुपालन कर रही हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर...

किशनगंज। संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम में बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिली पंचायत की खुर्शीदा बेगम ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे आकाश जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर खेती-बाड़ी, पशुपालन का काम करती है। अनाज, दूध, खस्सी, पाठा-पाठी की बिक्री से अच्छी आमदनी हो जाती है। स्वयं सहायता समूह से हम महिलाएं, आर्थिक रूप से स्वावलंबित हुए हैं। समूह से स्वरोजगार करने के लिए आसानी से ऋण मिल जाता है। अपना हाथ मजबूत हुआ है। अब किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। बटाई पर जमीन लेकर खेती-बाड़ी को आगे बढ़ाये हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजना का लाभ लेकर प्रगति करने वाली महिलाएं अपना प्रेरणादायी अनुभव साझा कर रही हैं।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना है। उनकी आवाज को मंच देना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में संवाद स्थापित करना है। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी पहुँचाना है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षा, सुझाव, समस्या को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। इस पर कार्य निष्पादन के लिए स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग को आकांक्षाएं स्थानांतरित की जा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं को अपनी आकांक्षा व्यक्त करने का मंच दे रहा है। वे नि:संकोच अपने क्षेत्र विशेष से जुड़ी समस्या, आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं। सरकार से स्थानीय विकास कार्यों और नीतिगत बदलाव को लेकर अपने सुझाव, विचार व्यक्त कर रही हैं। वहीं, महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाया जा रहा है। योजना का लाभ लेकर सशक्त हुई महिलाओं का अनुभव भी सुना जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजना के बारे में लीफलेट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। सोमवार को सदर प्रखंड के टेउसा, चकला पंचायत, दिघलबैंक प्रखंड के लक्ष्मीपुर, पत्थरघट्टी पंचायत, कोचाधामन के मजगामा, डेरामारी, ठाकुरगंज के भोगडाबर, पथरिया, डुमरिया, सखुआडाल, पोठिया के मिर्जापुर, कस्बा कालीगंज, टेढ़ागाछ के भोराहा, धबेली पंचायत, बहादुरगंज के भाटाबाड़ी, महेशबथना, लौचा, समेसर, झिलझिली में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं अपनी उन्नति के लिए सजग दिख रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे विभिन्न योजना का लाभ लेकर वे विकास के पथ पर, आगे बढ़ने को दृढ़ संकल्पित नजर आ रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।