मुख्यमंत्री से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भेंट की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में नव पदस्थापित अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इसमें उपायुक्त और आईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में प्रशासनिक और...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक और पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव और उपायुक्त खूंटी आर रॉनिटा शामिल रहीं। इनके अलावा आईजी दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, आईजी बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, डीआईजी पलामू नौशाद आलम अंसारी, एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडेय, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी पाकुड़ निधि द्विवेदी और एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।