जमुई : योग मानव जीवन के लिए लाभप्रद
जमुई में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। शिवदानी प्रसाद ने शिविर का नेतृत्व किया। राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि भारत योग का जन्मदाता है। नियमित योग से तन और मन स्वस्थ होते हैं। 21 जून को...

जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को पुरानी बाजार स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। योग संसार के मानव जीवन हेतु लाभप्रद है। योग शिविर का नेतृत्व शिवदानी प्रसाद ने किया।पर्यावरण भारती के संस्थापक और योग शिक्षक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि विश्व में योग के जन्मदाता भारत है। 3,000 वर्ष ईसा पूर्व महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग सूत्र की रचना किये। अतः पतंजलि को ही योग का जनक माना गया है। भारत के यशस्वी तथा कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के अथक प्रयास के कारण ही 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।
174 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। 2024 में 193 देश अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए। योग के नियमित अभ्यास से मानव के तन और मन स्वस्थ होते हैं।आसन योग का महत्वपूर्ण अंग है। इसके कई प्रकार हैं। आसन के नियमित अभ्यास से शरीर मुलायम और लचीला होता है। कई रोगों से बचाव भी होता है। प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रक्त चाप सामान्य होता है। अस्थमा की बिमारी में लाभदायक है। ध्यान के अभ्यास से मन प्रसन्न तथा शान्त होते हैं। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। अतः पतंजलि योग सूत्र में बताया गया है---" योग: चित्त वृति निरोध: ।" अर्थात नियमित योग अभ्यास से मानव मस्तिष्क पर नियंत्रण रखा जा सकता है। मानव जीवन में दु:ख, क्रोध, अवसाद, घृणा आदि दुर्गुणों को नियमित योग अभ्यास से कंट्रोल किया जा सकता है। शतायु स्वस्थ रहने के लिए संसार के प्रत्येक मानव को नियमित योग अभ्यास करना ही चाहिए। योग अभ्यास शिविर में शिवदानी प्रसाद, त्रिपुरारी लाल, चंद्रकांत भगत, अंकित पंडित, डा सुरेश भगत, अतुल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, ई विवेक कुमार, गणेश कुमार, प्रभु मोदी, राधे श्याम मोदी, सदन बर्णवाल, प्रदीप केशरी, राजेन्द्र मोदी, ईश्वर लाल, रामचंद्र मोदी, मनीष कुमार बर्णवाल, राम बिलास शाण्डिल्य, शिवम भगत, सुनील बर्णवाल, पंकज कुमार बर्णवाल, आयूष प्रकाश बर्णवाल, कुन्दन प्रताप कुन्दन, सत्यवीर प्रताप आदि ने भाग लिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।