अधिकारियों ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण
गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बीडीओ डॉ सुधा रानी व एमओ अरविंद कुमार महतो ने शनिवार को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पुरबडीह गांव स्थित मोसामात

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बीडीओ डॉ सुधा रानी व एमओ अरविंद कुमार महतो ने शनिवार को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पुरबडीह गांव स्थित मोसामात यशोदा देवी व शंकर लाल महथा के जन वितरण प्रणाली की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में दुकान खुला पाया गया। इस दौरान डीलर को कार्डधारियों का इकेवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। एमओ ने बताया कि एनएफएसए योजना के तहत पीएचएच व एएवाई राशनकार्ड धारियों को अग्रिम दो माह जून व जूलाई-2025 का खाद्यान्न दिया जाएगा। इस दौरान राशन का उठाव कर उसके भंडारण के जगह का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि कार्डधारियों के बीच 30 मई अतिरिक्त अनाज का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मनरेगा योजना से चल रहे कूप निर्माण व आम बगवानी का निरीक्षण करते हुए जॉब कार्डधारी मजदूरों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस क्रम में पुरबडीह स्थित झारखंड राज्य सहकारी दूध उतपादक महासंघ लिमिटेड धुरवा रांची की ओर संचालित गुणवता युक्त दूध कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया गया। ब्रांच के संचालक ने बताया कि आस पास के किसानों से गुणवता युक्त दूध कलेक्शन कर इसे प्रोसेस कर होटवार रांची भेजा जाता है। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्वास्थ केन्द्र पुरबडीह का भी निरीक्षण किया और सीएचओ को समय पर उपस्वास्थ केंद्र खोलने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, आवास कोडिनेटर, मुखिया अलका महतो व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।