Youth Congress Meeting in Supaul Strengthening Party for Upcoming Elections सुपौल : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएं, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsYouth Congress Meeting in Supaul Strengthening Party for Upcoming Elections

सुपौल : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएं

सुपौल में जिला युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव पुनीत सिंह और कोऑर्डिनेटर भारत शंकर जोशी ने भाग लिया। पुनीत सिंह ने बताया कि युवा कांग्रेस को युवाओं के लिए निर्धारित...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएं

सुपौल। जिला युवा कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष चुनचुन कुमार की अध्यक्षता में हुई । इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव सह बिहार सह प्रभारी पुनीत सिंह , कोऑर्डिनेटर भारत शंकर जोशी ने विशेष रूप से भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव पुनीत सिंह ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के युवाओं के लिए जो कार्यक्रम तय किए हैं उसे समय पूरा करना होगा । युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यों के प्रति तत्पर है। मुझे विश्वास है कि युवा कांग्रेसी आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। कोऑर्डिनेटर भारत शंकर जोशी ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाना युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है एवं इसे सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव घर-घर तक समय पर लगना चाहिए।

आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सभी विधानसभा को सेक्टर एवं जोन में बांटने का काम करना होगा। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की जड़ है इसे मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठन मजबूती से आने वाले चुनाव में लड़ने को तैयार है। मौके पर त्रिवेणीगंज प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार यादव , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण झा, सोकत राजा , सद्दाम, अबु कैश रूपेश सिंह ,चंदन कुमार ,विवेक कुमार ,राजू गुप्ता ,प्रिंस कुमार ,वीरेंद्र कुमार एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।