Bihar Weather Update Heat wave affected Supaul Motihari Mausam condition Patna Gaya Bihar Weather: सुपौल में हीटवेव चली, मोतिहारी में प्रचंड लू; भीषण गर्मी से झुलसा बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather Update Heat wave affected Supaul Motihari Mausam condition Patna Gaya

Bihar Weather: सुपौल में हीटवेव चली, मोतिहारी में प्रचंड लू; भीषण गर्मी से झुलसा बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गया गुरुवार को सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, सुपौल हीटवेव तो मोतिहारी प्रचंड लू की चपेट में रहा। इसके अलावा पटना समेत अन्य शहरों भी भीषण गर्मी से लू जैसी स्थिति बनी रही।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाThu, 24 April 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: सुपौल में हीटवेव चली, मोतिहारी में प्रचंड लू; भीषण गर्मी से झुलसा बिहार

Bihar Weather Update: बिहार के अधिकतर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में लू के साथ गर्म दिन की स्थिति बनी है। सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान एवं पछुआ के प्रभाव से गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह 7 के बाद से ही सूरज की किरणें भारी उष्मा लिए धरती पर आ रही हैं। इससे शाम 6 बजे तक गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के मिजाज को देखकर कहा जा रहा है कि भीषण गर्मी का प्रभाव अगले दो-तीन दिन राज्य में बना रहेगा। गुरुवार को सुपौल में हीट वेव और मोतिहारी में प्रचंड लू की स्थिति रही, जबकि पटना सहित अन्य शहर भी लू जैसी स्थिति से दो-चार होते रहे।

हालांकि, 26 से 30 अप्रैल के बीच उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आंधी-पानी एवं हल्की बारिश से मौसम में बदलाव के भी आसार बने हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मोतिहारी में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 41.8 डिग्री जबकि सुपौल का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गया, बक्सर और रोहतास जिले में पारा 42 डिग्री के पार रहा। पटना, शेखपुरा, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, अरवल, सीवान जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियेस से ऊपर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के चलते पटना में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला, जानें नया टाइम

कहां कितना तापमान-

गया 42.6 डिग्री, डेहरी 42.2 डिग्री, बक्सर 42.2 डिग्री, शेखपुरा 41.6 डिग्री, गोपालगंज 41.4 डिग्री, वाल्मिकीनगर 41.4 डिग्री, औरंगाबाद 40.8 डिग्री, भोजपुर 40.5 डिग्री, बांका 40.4 डिग्री, भागलपुर 40.2 डिग्री, अरवल 40.1 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना में दिन भर झुलसाती रही गर्मी

राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को लू चलने जैसी स्थिति बनी रही। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर लोगों को झुलसाते रहे। पटना का अधिकतम तापमान गुरुवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे दिन भी गया शहर सबसे गर्म रहा।