Bihar Chief Minister Nitish Kumar to Launch Agricultural Building Projects in Rajgir and Hilsa राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Chief Minister Nitish Kumar to Launch Agricultural Building Projects in Rajgir and Hilsa

राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन

राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 18 May 2025 10:09 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन

राजगीर और हिलसा में बनेगा अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे निर्माण कार्य का शिलान्यास दो तल्ला भवन के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 2 करोड़ रुपए बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के राजगीर और हिलसा में अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन बनेंगे। सोमवार को पटना के कृषि भवन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों स्थानों पर अनुमंडल कृषि भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। प्रत्येक कृषि भवन के निर्माण के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में ही 16 सौ वर्गमीटर जगह चिह्नित की गयी है। दो तल्ले भवन में बेहतर सुविधाएं बहाल की जाएंगी। प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब दो करोड़ खर्च किये जाएंगे।

निर्माण पर दो करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में राजगीर में ई-किसान भवन में ही अनुमंडल कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। उसी में मिट्टी जांच केंद्र भी खोला गया है। जगह कम रहने के कारण अधिकारियों व कर्मियों को बैठने में परेशानी आती है। जबकि, हिलसा में कई साल पहले ही ई-किसान भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन, अबतक ई-किसान भवन नहीं बना है। इसके कारण अनुमंडल स्तरीय कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कार्यों के निष्पादन करने में कठिनाई होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।