Commemoration of Hazrat Usman Ghani s Martyrdom Day in Biswa सीतापुर-हजरत उस्मान गनी की इस्लाम को फैलाने में थी अहम भूमिका, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsCommemoration of Hazrat Usman Ghani s Martyrdom Day in Biswa

सीतापुर-हजरत उस्मान गनी की इस्लाम को फैलाने में थी अहम भूमिका

Sitapur News - बिसवां के मोहल्ला मियांगंज स्थित नूरी मस्जिद मदरसा में हजरत उस्मान गनी (रजि.) के शहादत दिवस को यौमे उस्माने गनी के रूप में मनाया गया। मौलाना फैजान हुसैन कादरी ने हजरत उस्मान गनी की इस्लाम में अहम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSun, 15 June 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
सीतापुर-हजरत उस्मान गनी की इस्लाम को फैलाने में थी अहम भूमिका

बिसवां, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला मियांगंज स्थित नूरी मस्जिद मदरसा दारुल उलूम मोइनिया रहमानिया में इस्लाम के तीसरे खलीफा हजरत उस्मान गनी (रजि.) के शहादत दिवस को यौमे उस्माने गनी के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित जलसे मे मौलाना फैजान हुसैन कादरी ने बताया कि हजरत उस्मान गनी इस्लाम के तीसरे खलीफा, नबी पाक के सबसे करीबी साथी एवं दूर के भांजे थे। उन्होंने इस्लाम को फैलाने में अहम भूमिका निभाई। वह बहुत ही नरम दिल और बेहद सखी (दानी) थे। लोगों की मदद करना आप की आदत थी। इस्लाम के दुश्मनों ने हजरत उस्मान गनी को शहीद कर दिया।

इस मौके पर मास्टर तबस्सुम हुसैन, अब्दुल अतीक खां, सय्यद हुसैन कादरी, मौलवी इस्माइल कादरी, हाफिज मेराज अकमल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।