BJP Celebrates 11 Years of Governance Under Modi s Leadership in Surajpur देश ने 11 वर्षों में की ऐतिहासिक प्रगति : अखिलेश, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBJP Celebrates 11 Years of Governance Under Modi s Leadership in Surajpur

देश ने 11 वर्षों में की ऐतिहासिक प्रगति : अखिलेश

Mau News - सूरजपुर में भाजपा ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना की। पूर्व विधायक उमेश चन्द्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 16 June 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
देश ने 11 वर्षों में की ऐतिहासिक प्रगति : अखिलेश

सूरजपुर। केन्द्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरा होने पर रविवार को दरगाह मंडल के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है।

साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दिया। प्रेम शंकर राय ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। अब भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल, हरिओम शर्मा, विकास गुप्ता, रामप्रवेश मौर्य, नरेंद्र माल निराला, गुड्डू गुप्ता, सत्यम राय, प्रभात उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, अवधेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।