एसपी ने शहर की सड़कों पर पुलिसिंग का लिया जायजा
किशनगंज। संवाददाताएसपी ने शहर की सड़कों पुलिसिंग का लिया जायजाएसपी ने शहर की सड़कों पुलिसिंग का लिया जायजाएसपी ने शहर की सड़कों पुलिसिंग का लिया जायजा

किशनगंज, संवाददाता। एसपी सागर कुमार ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का मुआयना किया। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने लहरा चौक.पश्चिमपाली ,गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया। एसपी देर शाम को अपने आवास से निकले। वे कहां जाएंगे,इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी। एसपी निर्माणाधीन पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद शहर का भ्रमण करने लगे। इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली ,सुभाष पल्ली, डेमार्केट का मुआयना करते हुए गांधी चौक पहुंचे।
गांधी चौक पर एसपी अपने वाहन व काफिले को रुकने को इशारा किया। वाहन रुकते ही एसपी श्री कुमार वाहन से उतर कर गांधी चौक में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने लगे। एसपी ने यह देखा की उस समय वहां कितने पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से कर रहे है या नहीं। एसपी ने वहां मौजूद अवर निरीक्षक कुंदन कुमार,अवर निरीक्षक शहनवाज खान व अन्य पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं एसपी ने गश्ती वाहनों के बारे के भी जानकारी ली। साथ ही यह भी पड़ताल की गई कि कौन से गश्ती वाहन किस लोकेशन में है। वहीं इस दौरान एसपी लोगों से भी मिलकर पुलिसिंग का फीडबैंक लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।