झामुमो जिला कमेटी की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
झामुमो की जिला कमेटी की घोषणा रविवार को केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा की गई। अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष बने, जबकि संजीव सामू हेम्ब्रम, मो. मोजम्मिल हक, और अन्य को विभिन्न पदों पर नियुक्त...

साहिबगंज/बरहेट। झामुमो जिला कमेटी की विधिवत घोषणा रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कर दिया। जारी सूची के मुताबिक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष संजीव सामू हेम्ब्रम,मो. मोजम्मिल हक,अमरनाथ यादव,जेम्स किस्कू,सुरेंद्र यादव व जंग बहादूर सिंह उर्फ जीलेबी सिंह ,सचिव सुरेश टुडू,संगठन सचिव तमरुद्दीन शेख,फ्रांसिस हांसदा,सुनील टुडू,बच्चू मंडल व छवि हेम्ब्रम ,सह सचिव जयप्रकाश भगत,रहमान अंसारी,काजू मल्लिक व किनू सोरेन एवं कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह को बनाया गया है। जिला प्रवक्ता राजा राम मरांडी को बनाया गया है। इसबीच झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी को पार्टी ने जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने इसके लिए शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राजा राम मरांडी ने बताया कि पार्टी जिस भरोसे के साथ मुझे दायित्व सौंपा है, उसपर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इसबीच बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, सोशल मीडिया प्रभारी अरशद अंसारी, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पूसा टुडू, छवि हेंब्रम, जिप सदस्य जेठा मुर्मू, सुनीराम हांसदा, लुखीराम हेंब्रम, समदा सोरेन, मैनुल हक, अंसारी, जिसू मरांडी, देवीलाल तुरी, शाम हेंब्रम, सुनील सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। फोटो: 109, राजाराम मरांडी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।