Bihar School Educates 285 Girls on Menstrual Hygiene Management माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, यह महिलाओं के लिए गर्व की बात, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar School Educates 285 Girls on Menstrual Hygiene Management

माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, यह महिलाओं के लिए गर्व की बात

बिहार के मघड़ा स्थित राज्यकीयकृत शीतला 2 उच्च विद्यालय में 285 छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्राध्यापिका रितु सिन्हा ने बताया कि माहवारी एक सामान्य प्रक्रिया है और इसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 30 May 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, यह महिलाओं के लिए गर्व की बात

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मघड़ा स्थित राज्यकीयकृत शीतला 2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को 285 छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन की जानकारी दी गयी। प्राध्यापिका कुमारी रितु सिन्हा ने कहा माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। इससे प्रजनन एवं यौन संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलती है। मघड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ निरंजन कुमार, बियाबानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ आकांक्षा कुमारी ने कहा कि छात्राओं में मासिक धर्म को लेकर शर्म की नहीं, बल्कि इस जैविक प्रक्रिया की जरुरत के विषय में जानने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।