धरती की हरियाली के लिए नालंदा में लगाये जाएंगे 5 लाख 89 लाख पौधे
धरती की हरियाली के लिए नालंदा में लगाये जाएंगे 5 लाख 89 लाख पौधे धरती की हरियाली के लिए नालंदा में लगाये जाएंगे 5 लाख 89 लाख पौधे धरती की हरियाली के लिए नालंदा में लगाये जाएंगे 5 लाख 89 लाख पौधे धरती...

बोले बिहारशरीफ असर धरती की हरियाली के लिए नालंदा में लगाये जाएंगे 5 लाख 89 लाख पौधे जिले के सभी 20 प्रखंडों में पौधे लगाने के लिए लक्ष्य तय जीविका दीदी, किसान और अन्य संगठनों की ली जाएगी मदद फोटो: पौधरोपन: राजगीर जू सफारी में पौधरोपण करते निदेशक रामसुंदर एम व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम रंग लाने लगी है। ‘हिन्दुस्तान ने 06 जून के अंक में ‘धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़ों की कटाई बंद हो शीर्षक से ‘बोले बिहारशरीफ में इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
नालंदा को हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव के तहत जिले में पांच लाख 89 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। नालंदा वन प्रमंडल ने जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में जीविका दीदियों, किसानों और विभिन्न संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल, कॉलेज, सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों और निजी भूमि पर भी पौधे लगाए जाएंगे। ताकि, जिले का हर कोना हरियाली से भर जाए। डीएफओ राजकुमार एम ने बताया कि किसानों को मात्र 10 रुपये में एक पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसान लगाए गए 50 प्रतिशत से अधिक पौधों को जीवित रखते हैं, तो उन्हें प्रोत्साहन के रूप में प्रति पौधा 60 रुपये दिया जाएगा। साथ ही उनकी जमा राशि भी वापस कर दी जाएगी। इस योजना का दोहरा उद्देश्य है- हरियाली बढ़ाना और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाना। जिले में खुलेंगे चलंत काउंटर: लोगों तक पौधे आसानी से पहुंचाने के लिए जिले भर में चलंत मोबाइल काउंटर और अस्थायी बिक्री केंद्र बनाए जाएंगे। बिहारशरीफ वन प्रक्षेत्र कार्यालय, राजगीर जैविक उद्यान परिसर, हिलसा जीविका केंद्र और हरनौत समेत कई जगहों पर काउंटर स्थापित होंगे। आम, अमरूद, जामुन, लीची, नीम और सहजन जैसे फलदार और छायेदार पौधे वितरित किए जाएंगे। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं: डीएफओ ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति कम से-कम एक पौधा जरूर लायें और उसकी अचछी तरह से देखभाल करने का संकल्प भी लें। तभी, हम अपनी धरती को बचा पाएंगे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।