BJP Meeting Discusses Strategies for Upcoming Assembly Elections in Ekangarsarai विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBJP Meeting Discusses Strategies for Upcoming Assembly Elections in Ekangarsarai

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

एकंगरसराय में भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर सक्रिय रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 27 May 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखण्ड भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ टुनटुन मुखिया ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया गया। जिला संयोजक योगेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल पदाधिकारियों को अभी से ही पूरी सक्रियता के साथ काम करना चाहिए। मौके पर राजकिशोर प्रसाद, मदन प्रसाद, सूर्यभूषण सिंह, योगेश चंद्रवंशी, मंटू कुमार, सुनील कुमार सिंह, अनंत चंद्रवंशी, विनोद कुमार, श्यामनंदन पांडेय, अमरनाथ पांडेय, गौरव गुप्ता, उपेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र राम, दिनेश मालाकार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।