सीएम ने किया शिलान्यास, राजगीर व हिलसा में बनेंगे अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन
सीएम ने किया शिलान्यास, राजगीर व हिलसा में बनेंगे अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनसीएम ने किया शिलान्यास, राजगीर व हिलसा में बनेंगे अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनसीएम ने किया शिलान्यास, राजगीर व हिलसा में बनेंगे...

सीएम ने किया शिलान्यास, राजगीर व हिलसा में बनेंगे अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन दो मंजिला भवन में कृषि, अभियंत्रण व उद्यान विभाग के पदाधिकारियों के होंगे कार्यालय कर्मियों के बैठने की बहाल होगी बेहतर सुविधाएं, किसानों के लिए वेटिंग हॉल भी फोटो कृषि : हिलसा में शिलान्यास स्थल पर मौजूद डीएओ राजीव कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के राजगीर और हिलसा में अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन बनेंगे। सोमवार को पटना के कृषि भवन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों स्थानों पर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब 89 लाख खर्च होंगे।
खास यह कि अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी और उद्यान पदाधिकारी के कार्यालय होंगे। तीनों विभागों के कर्मियों के लिए भी अलग-अलग तीन कमरे बनेंगे। साथ ही किसानों के लिए वेटिंग हॉल भी होगा। भवन बनाने के लिए दोनों जगहों पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में ही जगह चिह्नित की गयी है। अभी राजगीर में ई-किसान भवन में अनुमंडल कृषि कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बैठते हैं। इतना ही नहीं इसी भवन में मिट्टी जांच केंद्र भी संचालित है। जगह कम रहने के कारण अधिकारियों व कर्मियों को बैठने में परेशानी आती है। जबकि, हिलसा में अनुमंडल कार्यालय के ही दो कमरे कृषि अनुमंडल पदाधिकारी के लिए आवंटित है। यहां कई साल पहले ई-किसान भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन, अबतक ई-किसान भवन नहीं बना है। शिलान्यास के मौके पर हिलसा में डीएओ राजीव कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, कृषि अभियंत्रण के सहायक निदेशक अभिमन्यु कुमार, बीडएओ रामानुज प्रसाद मौजूद थे। जबकि, राजगीर में रसायन के सहायक निदेशक दुर्गा रंजन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुखदेव महतो उपस्थित थे। इसके अलावा दोनों जगहों पर 50-50 किसानों को भी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।