शहर में धूप-छांव का मौसम, देहात में बरसे बादल
Bulandsehar News - फोटो---- 4शहर में धूप-छांव का मौसम, देहात में बरसे बादलशहर में धूप-छांव का मौसम, देहात में बरसे बादलशहर में धूप-छांव का मौसम, देहात में बरसे बादलशहर म

मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदला-बदला नजर आया। शहर में सुबह से ही धूप-छांव का मौसम बना रहा, लेकिन देहात क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहाना रहा। शहर में जहां गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते पसीनों से भीगे रहे। वहीं देहात क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक सोमवार से मौसम बिगड़ने की संभावना बनी हुई है। तापमान में भी पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। गर्मी इस बार रिकार्ड तोड़ रही है। सुबह से ही लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं।
तेज धूप और उमसभरी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी शहर में लोग पसीना-पसीना रहे। दिनभर धूप-छांव का मौसम बना रहा। लोग बारिश का इंतजार करते रहे,। इस बीच उमस भरी गर्मी और धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन देहात क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी में राहत मिली। सुबह के समय पहासू, शिकारपुर, खानपुर, बुगरासी, नरसेना आदि क्षेत्रों में बारिश से मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही का मौसम रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि सोमवार से मौसम बिगड़ सकता है। तापमान गिरावट के बाद 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। करीब एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। - एक सप्ताह में आ सकते हैं प्री-मानसून मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। एक सप्ताह बाद तापमान 31 डिग्री तक पहुंचेगा। एक सप्ताह में प्री-मानसून आने की संभावना बन रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।