Woman Gives Birth to Three Daughters in Single Delivery at Lakhawati Community Health Center लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने दिया तीन पुत्रियों को जन्म, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWoman Gives Birth to Three Daughters in Single Delivery at Lakhawati Community Health Center

लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने दिया तीन पुत्रियों को जन्म

Bulandsehar News - औरंगाबाद। लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रसव के दौरान एक महिला द्वारा तीन पुत्रियों को जन्म दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। क

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 16 June 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने दिया तीन पुत्रियों को जन्म

लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रसव के दौरान एक महिला द्वारा तीन पुत्रियों को जन्म दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। केंद्र प्रभारी डॉक्टर हरेंद्र भाटी ने बताया कि जच्चा एवं तीनों पुत्रियां शरीर से स्वस्थ हैं। औरंगाबाद पवसरा मार्ग स्थित गांव जिताका निवासी सोनू की पत्नी रीता को शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। बताया गया है कि इससे पूर्व रीता की प्रथम डिलीवरी सर्जरी से हुई थी जिसमें एक पुत्री को जन्म दिया था और दूसरी डिलीवरी सामान्य रूप से हुई थी उसे डिलीवरी के दौरान भी दूसरी पुत्री को जन्म दिया था।

अब तीसरी बार महिला को प्रसव कराने के लिए लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें सामान्य रूप से डिलीवरी के दौरान एक साथ उक्त महिला ने तीन पुत्रियों को एक साथ जन्म दिया है। अब तक रीता पांच पुत्रियों को जन्म दे चुकी है। केंद्र प्रभारी डॉक्टर हरेंद्र भाटी ने बताया कि जच्चा एवं तीनों पुत्रियां शरीर से स्वस्थ हैं। पहली पुत्री का जन्म शाम 4:17 मिनट, दूसरी पुत्री का जन्म 4: 23 पर तीसरी पुत्री का जन्म 4:30 पर हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।