Congress Launches Women s Talk Initiative Ahead of Bihar Elections to Address Women s Issues महिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधान, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCongress Launches Women s Talk Initiative Ahead of Bihar Elections to Address Women s Issues

महिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधान

महिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधानमहिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधानमहिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधानमहिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 14 May 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधान

महिलाओं की समस्याओं को सुनकर करेंगे समाधान कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए शुरू किया ‘महिला कि बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम फोटो: कांग्रेस पीसी: बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता में शामिल पर्यवेक्षक उषा चौबे व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। धनेश्वर घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में बुधवार को प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश से आईं पर्यवेक्षक उषा चौबे ने कहा कि ‘महिला कि बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम के तहत वे जिले के सभी गांवों में जाएंगी।

इससे जिले की हजारों महिलाओं को जोड़कर उनकी समस्याएँ सुनी जाएँगी और समाधान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महँगी दवाइयाँ, पलायन और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा शासन में गैस सिलेंडर का दाम 400 रुपये से बढ़कर 1000-1200 रुपये हो गया है, जिससे महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। इससे महिलाओं का भरोसा भाजपा से टूट चुका है और वे कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही हैं। प्रेस वार्ता में पर्यवेक्षक सागर पाटील, पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत जबीं शकील, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार अकेला, महिला जिलाध्यक्ष रीना देवी उर्फ रागिनी सिंह, संजु पांडेय, मंजु कुमारी, विकास कुमार गौरव, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, किशोर कुमार, राजीव कुमार, मुन्ना कुमार, विवेकानंद पासवान, राणा अजय सिंह, संजय पासवान, नृपेन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।