Farmers Empowered with Scientific Farming Techniques and Drone Technology in Sheikhpura किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFarmers Empowered with Scientific Farming Techniques and Drone Technology in Sheikhpura

किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे

किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 1 June 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे

किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे ड्रोन तकनीक और वैकल्पिक फसलों पर विशेष जोर अरियरी और चेवाड़ा के गांवों में चला विकसित कृषि संल्प अभियान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रविवार को जिले के चेवाड़ा और अरियरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। चेवाड़ा, बहुआरा, चांदी, वृंदावन और कसार गांवों विशेष शिविर लगाकर खरीफ मौसम में किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताये गये। केवीके के प्रधान ई. प्रमोद कुमार चौधरी, उद्यान विभाग के नवीन कुमार सिंह, डॉ. अल्कज्योति शर्मा ने किसानों को धान की सीधी बुआई, अरहर, रागी, कोदो जैसे पोषक अनाज तथा मक्का की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही खेती में ड्रोन तकनीक के प्रयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। किसानों को नवीनतम कृषि पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत किसानों से उनकी राय एवं सुझाव लेने के लिए विशेष फॉर्मेट में मंतव्य भी संग्रहित किया गया। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की मांग की। किसानों ने नीलगाय के कारण फसलों को हो रही क्षति पर चिंता जताई और इसके समाधान के लिए वैज्ञानिकों से सलाह ली। कार्यक्रम में किसान प्रदीप साव, गौरव कुमार, सुरेश राम, गणेश राय, रामचंद्र यादव,ब्रह्मदेव प्रसाद, कृषि समन्वयक कौशलेंद्र, किसान सलाहकार अवनीश कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।