रिवाइज : एकलव्य केंद्र में शूटिंग-हॉकी समेत 4 खेलों का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
एकलव्य केंद्र में शूटिंग-हॉकी समेत 4 खेलों का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षणएकलव्य केंद्र में शूटिंग-हॉकी समेत 4 खेलों का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षणएकलव्य केंद्र में शूटिंग-हॉकी समेत 4 खेलों का मिलेगा...

एकलव्य केंद्र में शूटिंग-हॉकी समेत 4 खेलों का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण शूटिंग, हॉकी, फेंसिंग और वेटलिफ्टिंग में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा चयन कल्याण बिगहा और राजगीर में 21 जून से शुरू होंगे ट्रायल रहने-खाने से लेकर पढ़ाई और प्रशिक्षण तक सब कुछ होगा नि:शुल्क फोटो: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: राज्य खेल अकादमी राजगीर। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सुनहरा अवसर आया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित 'एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र' को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत नालंदा को शूटिंग, हॉकी, फेंसिंग (तलवारबाजी) और वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) जैसे चार महत्वपूर्ण खेलों के मुख्य केंद्र के रूप में चुना गया है।
जिले के प्रतिभावान बच्चों को इन केंद्रों में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। चयन के लिए क्या है पात्रता: इस ट्रायल में केवल बिहार के वे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 12 से 14 वर्ष के बीच हो (जन्म 01.01.2011 से 01.01.2013 के बीच)। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। उम्र में धोखाधड़ी को रोकने के लिए विशेष मेडिकल जांच भी होगी। चयनितों को मिलेंगी ये सुविधाएं: चयनित बच्चों को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ नजदीकी सरकारी विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन, खेल किट, उपकरण और चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान की जाएंगी। यह योजना जिले के उन प्रतिभावान बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आर्थिक कारणों से अपने हुनर को आगे नहीं बढ़ा पाते। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और विद्यालय द्वारा सत्यापित परिचय पत्र लाना अनिवार्य है बॉक्स: नालंदा में ट्रायल का शेड्यूल शूटिंग: 21 और 22 जून - कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज। तलवारबाजी: 25 जून - राज्य खेल अकादमी, राजगीर। वेटलिफ्टिंग: 30 जून - राज्य खेल अकादमी, राजगीर। हॉकी: 04 जुलाई - राज्य खेल अकादमी, राजगीर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।