आइसक्रीम फैक्ट्री खोल सुधा दीदी तीन दर्जन युवाओं को दे रही रोजगार
आइसक्रीम फैक्ट्री खोल सुधा दीदी तीन दर्जन युवाओं को दे रही रोजगारआइसक्रीम फैक्ट्री खोल सुधा दीदी तीन दर्जन युवाओं को दे रही रोजगारआइसक्रीम फैक्ट्री खोल सुधा दीदी तीन दर्जन युवाओं को दे रही...

आइसक्रीम फैक्ट्री खोल सुधा दीदी तीन दर्जन युवाओं को दे रही रोजगार जीविका दीदी खुद का रोजगार कर बन रहीं आत्मनिर्भर संवाद कार्यक्रम में बोली महिलाएं, जीवन में आए बदलाव को किया साझा फोटो : बिंद संवाद : बिन्द के उत्तरथु गांव में रविवार को संवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के उत्तरथु गांव में रविवार को संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने जीवन में आए बदलाव व अनुभवों को साझा किया। कहा कि अब जीविका दीदी खुद का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सुधा दीदी जैसी महिलाएं अब आइसक्रीम फैक्ट्री खोल तीन दर्जन युवाओं को रोजगार दे रही हैं।
जबकि, कुछ साल पहले तक उनके पति आइसक्रीम लाकर गांवों में बेचा करते थे। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सुगम नारी शक्ति महिला स्वाबलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष बिमला कुमारी ने समूह से जुड़े दीदीयों को सरकारी योजनाओं व उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मां जीविका ग्राम संगठन की महिलाओं ने गांव में हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। सामुदायिक समन्वयक सुनीता कुमारी ने कहा कि जीविका से जुड़ी तीन महिलाएं खुद का रोजगार खड़ा कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। संगठन से जुड़ी महिला काजल कुमारी समूह से लोन लेकर खेती कर रही है। आज खेती करने के लिए उनके पास अपना ट्रैक्टर है। इसी तरह बिन्द की सुधा दीदी के पति पहले घर-घर जाकर आईसक्रीम बेचते थे। आज खुद की आइस्क्रीम फैक्ट्री है। मौके पर रविशंकर प्रसाद, गुड़िया कुमारी, रितु कुमारी, शंकुतला देवी, रेणु देवी, संजु देवी, वर्षा कुमारी व अन्य मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।