Murder Allegations in Bride s Death Husband and Relatives Arrested विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMurder Allegations in Bride s Death Husband and Relatives Arrested

विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोपविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोपविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोपविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 14 June 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप मायकेवालों ने पति समेत कई को बनाया आरोपित, 3 गिरफ्तार ससुराल के लोगों ने कहा-छत से गिरने पर हुई मौत चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में हुई धटना फोटो: चंडी मौत-चंडी में शनिवार को मृत महिला के शव को देखते परिवार के लोग। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका सूरज कुमार की 19 वर्षीया पत्नी रेणु कुमारी है। मायके के लोगों का कहना है कि ससुरावाले उसपर बांझ होने का आरोप लगाते थे। इसी खुन्नस में उसकी हत्या कर दी गयी।

पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस ने पति समेत 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, ससुराल के लोगों का कहना है कि छत से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। रेणु की बड़ी बहन सुलेखा कुमारी ने बताया कि करीब 15 महीना पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ महीने तक उसकी गृहस्थी ठीक चली। बाद में शादी के दौरान बकाया डेढ़ लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। बच्चा नहीं होने के कारण उसपर बांझ होने का आरोप लगाने लगे। अक्सर इस बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार की रात भी उसे बेरहमी से पीटा और नाक-मुंह बंद कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। रेणु की मां और भाई चेन्नई में मजदूरी करते हैं। पिता का निधन हो चुका है। रात को रेणु के पति ने फोन कर सास को बताया कि छत से गिरने से उसकी मौत हो गयी है। इसके बाद परिवार के अन्य लोग गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।