सिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालय
सिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालयसिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालयसिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालयसिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालय

सिलाव में जल्द खुलेगा 25 लाख से बना डीलक्स शौचालय फोटो: शौचालय: सिलाव बाईपास में बना डीलक्स शौचालय। सिलाव, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में सिलाव बाईपास पर 25 लाख रुपये से अधिक की लागत से बना नया डीलक्स शौचालय जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस शौचालय की उचित देखभाल के लिए नगर कार्यालय ने कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी भावना ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर सिलाव नगर पंचायत ने बाईपास पर इस आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाया है। यह पूरी तरह से तैयार है। लेकिन, सैरात में देरी के कारण अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका था।
उन्होंने आश्वस्त किया कि अब इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। शौचालय के आसपास किए गए सभी अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।