राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू
नालंदा से अहमदाबाद जाना होगा आसान राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू

नालंदा से अहमदाबाद जाना होगा आसान राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन बुधवार की शाम से शुरू हो गया। इसे पटना से अहमदाबाद जाने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस के रेक से चलाया जा रहा है। फिलहाल 30 जुलाई तक इसे चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो इसे बाद में भी विस्तारित किया जाएगा। इस ट्रेन से नालंदा के लोगों के लिए अहमदाबाद जाना आसान होगा। सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी। यह बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा होते हुए पटना जाएगी। यह ट्रेन राजगीर से रात को 8 बजे खुलकर 11.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
उसके बाद 11.45 बजे यह अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें 22 कोच हैं। सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के 4, थर्ड एसी इकॉनमी क्लास के 2, स्लीपर के 8 और सामान्य के 4 कोच रहेंगे। इस ट्रेन से राजगीर और नालंदा सीधे गुजरात से जुड़ जाएगा। नालंदा के अलावा निकटवर्ती जिलों को भी इससे काफी लाभ होगा। वार्ड पार्षद विकास कुशवाहा, जदयू नेता डॉ. अनिल कुमार, सुबेन्द राजवंशी, पार्षद मीरा कुमारी, महेन्द्र यादव, संयुक्ता सिन्हा, राजकुमार प्रसाद आदि ने इस ट्रेन के चलने पर खुशी जतायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।