Pandit Nehru A Visionary Leader in India s National Development सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPandit Nehru A Visionary Leader in India s National Development

सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू

सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 28 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू

सफल राजनीतिज्ञ और कर्मठ प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरू फोटो: 28 नूरसराय 03: भागन बिगहा में हुई विचार गोष्ठी में शामिल प्रशिक्षु। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। भागन बिगहा स्थित डीपी सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के धन्वंतरि सभागार में बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की राष्ट्रीय विकास में भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का हुई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एके गौतम ने पं. नेहरू को एक सफल राजनीतिज्ञ बताया। जबकि, प्रधानाचार्य डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने उन्हें एक कर्मठ प्रधानमंत्री के रूप में व्याख्यान किया, जिन्होंने भारत में अनगिनत औद्योगिक संस्थानों की स्थापना करायी। सचिव त्रिपुरारी लाल ने नेहरू को एक जुझारू नेता, कार्यकारी सचिव डॉ. बिनोद कुमार ने एक कर्मठ राजनीतिक गुरु और सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने एक कर्तव्यनिष्ठ नेता बताया।

डॉ. रंजना गुप्ता ने उन्हें ईमानदार और जुझारू नेता बताया। वहीं, शशिकांत वर्मा ने राष्ट्रीय विकास में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि नेहरू का मानना था कि बिना सामाजिक विकास के राष्ट्रीय विकास संभव नहीं है। क्योंकि, दोनों में गहरा संबंध है। यही वजह है कि उनके शासनकाल में देश की कई संस्थानों में सामाजिक अनुसंधान केंद्र स्थापित किए गए। मौके पर अंजनिका सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, जुली कुमारी, रविकांत कुमार, मंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।