कोरांव में सबसे ज्यादा तो चाका में सबसे कम गरीबों को छत की दरकार
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 1,63,822 लोगों ने घर की जरूरत बताई है, जिसमें से 71,005 लोगों ने स्वमूल्यांकन किया है। विभागीय सर्वे...

प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास प्लस के आवेदन मांगने का काम पूरा हो गया। कुल एक लाख 63 हजार 822 लोगों को घर की जरूरत है। जिसमें 71005 लोगों ने स्वमूल्यांकन कर घर की मांग की है। जबकि विभाग के सर्वे में 92817 पात्र पाए गए हैं। 71005 लोगों का विभाग की ओर से सत्यापन किया जा रहा है। ग्राम्य अधिकरण विभाग की ओर से ब्लॉकवार मूल्यांकन किया। सबसे ज्यादा 19588 लोगों कोरांव में आवास की मांग की है, जबकि सबसे कम चाका में 2049 लोगों ने आवास की मांग की है। जिले में आवास प्लस का सर्वे अप्रैल से शुरू हुआ।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर मई तक यह सर्वे चला। इस सर्वे का उद्देश्य था ऐसे छूटे हुए लोग, जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें योजना से आच्छादित किया जाए। यही कारण है कि शासन ने दोहरे सर्वे का निर्देश दिया था। आम लोगों को पॉलिसी बता दी गई और उनसे स्वमूल्यांकन रिपोर्ट मांगी गई। जबकि विभागीय सर्वे अपनी स्तर पर चलाया गया। जिसके बाद सभी 23 ब्लॉक में पात्रों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। ब्लॉक स्वमूल्यांकन विभागीय सर्वे कुल बहादुरपुर 4028 2375 6403 बहरिया 2123 1547 3670 भगवतपुर 103 2117 2220 चाका 216 1833 2049 धनूपुर 3917 4014 7931 हंडिया 3707 4904 8611 होलागढ़ 4314 2391 6705 जसरा 2494 3218 5712 करछना 3113 7737 10850 कौंधियारा 5163 2924 8087 कौड़िहार 1969 588 2527 कोरांव 6798 12790 19588 मांडा 1598 9145 10743 मऊआइमा 3082 1922 5004 मेजा 4036 7133 11169 फूलपुर 1183 1763 2946 प्रतापपुर 2029 4608 6637 सहसों 1911 667 2578 सैदाबाद 2949 3081 6030 शंकरगढ़ 1588 8742 10330 सोरांव 3867 834 4701 शृंग्वेरपुर धाम 2277 1069 3346 ऊरवा 8540 7445 15985 वर्जन आवास प्लस योजना के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। कोरांव में सबसे अधिक आवास की मांग है। जबकि चाका में सबसे कम। स्वमूल्यांकन और विभागीय सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। जिसके बाद निर्देश के क्रम में काम होगा। - भूपेंद्र कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।