javed akhtar comment on colonel sofia and mo minister vijay shah controversy 'उसे फौरन निकाल देना चाहिए...', कर्नल सोफिया और MP के मंत्री विजय शाह पर क्या बोले जावेद अख्तर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़javed akhtar comment on colonel sofia and mo minister vijay shah controversy

'उसे फौरन निकाल देना चाहिए...', कर्नल सोफिया और MP के मंत्री विजय शाह पर क्या बोले जावेद अख्तर

कर्नल सोफिया को लेकर एमपी के मंत्री विजय शाह ने शर्मनाक बयान दिया था। उनके इस बयान पर अब जावेद अख्तर ने टिप्पणी की है। जावेद अख्तर ने उन्हें पार्टी और सरकार से निकाल देने की मांग की है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 11:06 AM
share Share
Follow Us on
'उसे फौरन निकाल देना चाहिए...', कर्नल सोफिया और MP के मंत्री विजय शाह पर क्या बोले जावेद अख्तर

बीते दिनों पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालत बने हुए थे। इस दौरान सेना की तरफ से दो कर्नल और एक विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मामले को लेकर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह का एक आपत्तिजनक बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कर्नल सोफिया को लेकर शर्मनाक बयान दिया और उन्हें आतंकवादियों की बहन बता दिया। इस मामले पर अब मशहूर बॉलीवुड स्क्रिप्ट राइटर और कई किताबों के लेखक जावेद अख्तर की राय सामने आई है। जावेद अख्तर ने विजय शाह पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें पार्टी और सरकार से निकालने की मांग की है।

उसे फौरन निकाल देना चाहिए: जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने एमपी के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर दिये बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उस आदमी ने देश के अल्पसंख्यकों और सेना का अपमान किया है। जावेद ने कहा कि जिस कर्नल सोफिया को मंत्री विजय शाह ने आतंकवादियों की बहन बताया, उसे सेना ने अपना प्रतिनिधि बनाकर मीडिया के सामने भेजा था, जिसका विजय शाह ने अपमान किया है। जावेद अख्तर ने कहा कि उस मंत्री को फौरन निकाला जाना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|