Protests Erupt in Asthawan Against Mismanagement of MGNREGA Schemes अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsProtests Erupt in Asthawan Against Mismanagement of MGNREGA Schemes

अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध

अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 3 April 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध

अस्थावां में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजनाओं के संचालन पर जताया विरोध अस्थावां, निज संवाददाता। मनरेगा योजनाओं में पदाधिकारियों की मनमानी को लेकर अस्थावां प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर विरोध जताया। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि पिछले तीन महीने से मनरेगा पदाधिकारी योजनाओं को मनमाने ढंग से चला रहे हैं, जिससे विकास कार्यों में बाधा आ रही है। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष एवं नेरुत पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सिंह उर्फ बिहारी सिंह ने कहा कि पहले की तरह कार्यालय संचालन की मांग की गई थी। लेकिन, कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय मांगा गया था। लेकिन, स्थिति और बिगड़ती चली गई। अब हमलोगों ने निर्णय लिया है कि कोई डिमांड नहीं लगाएंगे और कोई काम नहीं करेंगे। प्रमुख रोहित कुमार ने भी पीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले काम सुचारू रूप से हो रहा था। लेकिन, अब नए नियमों से असुविधा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक अप्रैल से निकले सभी मास्टर रोल शून्य होंगे और आज से डिमांड व कार्य को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। मनरेगा पीओ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वे लाइन ड्यूटी पर थे, इसलिए बैठक की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।