Mohammad Nasir Hussain Appointed District President of National Muslim Morcha in Purnia राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष का सौंपा दायित्व, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMohammad Nasir Hussain Appointed District President of National Muslim Morcha in Purnia

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष का सौंपा दायित्व

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहम्मद नासिर हुसैन सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक मां काली उच्च विद्यालय मधुबनी को रा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 15 June 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष का सौंपा दायित्व

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहम्मद नासिर हुसैन सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक मां काली उच्च विद्यालय मधुबनी को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। कृष्णापुरी यादव टोला मधुबनी उमेश प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा के निज आवास पर बहुजन क्रांति मोर्चा पूर्णिया के जिला संयोजक दीपनारायण पासवान , राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान ,भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिला संयोजक हरिलाल पासवान की उपस्थिति में भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने मोहम्मद नासिर हुसैन को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा पूर्णिया का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित करने का प्रस्ताव रखा। दीपनारायण पासवान जिला अध्यक्ष बामसेफ सह जिला संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा ने समर्थन दिया।

सबों ने उनके हाथ में पुष्प अर्पित करते हुए बधाइयां दी। मो. नासिर साहब एक शिक्षाविद्, समाजसेवी और इस्लामिक विचारों के सम्बन्ध में अच्छी जानकारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा के साथ जुड़ने से उन्हें काफी प्रसन्नता मिली है। इस संगठन के माध्यम से वे गरीब मुसलमानों, मजलूमों और बेबस लोगों की भलाई करते हुए संवैधानिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों को सामाजिक स्तर से प्रचारित करते रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।