Rahul Gandhi Boosts Congress Workers Morale After Successful Conference in Rajgir राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेश, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRahul Gandhi Boosts Congress Workers Morale After Successful Conference in Rajgir

राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेश

राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेशराहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेशराहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेशराहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 7 June 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेश

राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेश कहा: राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस फोटो: कांग्रेस: बिहारशरीफ के जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में शामिल जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर में राहुल गांधी के 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' के सफल आयोजन के बाद शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता की। राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों का आभार जताया। स्पष्ट किया कि राजगीर का कार्यक्रम सीधे तौर पर पार्टी का नहीं था, बल्कि यह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें राहुल गांधी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन प्रबुद्ध लोगों का था जिन्हें अब तक उनका अधिकार नहीं मिला है। वे राहुल गांधी को ही देश में अपनी आवाज उठाने वाला एकमात्र नेता मानते हैं। कांग्रेस नेता दिलीप मंडल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महसूस किया है कि कांग्रेस में अति पिछड़ों को उचित भागीदारी नहीं मिली है। अब पार्टी इस वर्ग को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर अति पिछड़ा वर्ग को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरे बिहार में इस वर्ग को अपने साथ जोड़ेगी। मौके पर किशोर कुमार, संजय कुमार पासवान, दिलीप मंडल, विवेक सिन्हा यादव, नंदू पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मो सरफराज मलिक, राजीव कुमार मुन्ना, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।