Ramdas Athawale Praises Nitish Kumar s Development in Rajgir and Bihar राजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावले, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRamdas Athawale Praises Nitish Kumar s Development in Rajgir and Bihar

राजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावले

राजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावलेराजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावलेराजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावले

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 1 April 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावले

राजगीर समेत पूरे बिहार का नीतीश ने किया है काफी विकास : अठावले नालंदा की मिट्टी का कण-कण नमनीय फोटो: अठावले : राजगीर का सोमवार भ्रमण करते केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले व अन्य। अठावले01 : राजगीर के विश्व शांति स्तूप के पास से पहाड़ियों की खूबसूरती को निहारते रामदास अठावले। राजगीर, निज संवाददाता। केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि राजगीर समेत पूरे राज्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी विकास किया है। नालंदा की मिट्टी का कण-कण नमनीय है। खासकर, बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। वे राजगीर के विश्व शांति स्तूप व अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण करने पहुंचे थे। उनके साथ 41 सदस्यों की टीम आयी थी। इसमें अधिकतर उनके सगे-संबंधी, तो मंत्रालय के भी कुछ लोग शामिल थे। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान को बताया कि राजगीर आकर वे अभिभूत हुए। उनके जीवन का सपना था कि प्राचीन काल में देश को एकजुट करने वाले मगध साम्राज्य की राजधानी राजगृह के दर्शन करूं। यह स्थल भगवान बुद्ध के प्रिय स्थलों में शुमार है। यहां के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय ने पूरी दुनिया में शिक्षा का अलख जगाया था। हम देशवासियों को प्राचीन नालंदा महाविहार पर गर्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।