भीषण गर्मी कसे पशु पक्षी बेहाल, करें सहयोग
सरमेरा में भीषण गर्मी से लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं। तालाब सूखने से पानी की कमी हो रही है। नगर पंचायत ने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां की हैं। मुख्य पार्षद सन्नी...

सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल हैं। ताल-तलैया, बाबड़ी सूख जाने से पशु-पक्षी पानी के लिए परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में आम लोगों के बीच पानी मुहैया कराने में नगर पंचायत तत्पर है। लोगों को पानी की किसी तरह का समस्या उत्पन्न हो इसके लिए नगर पंचायत ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने कहा कि सभी वार्ड सदस्यों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्य पार्षद ने आम नागरिकों से अपने अपने ष्घरों के आसपास बर्तनों में पानी रखने की अपील की है। ताकि, पशु पक्षियों को पानी की परेशानी न हो।
उन्होंन नगर भ्रमण कर पानी की स्थिति का जायजा भी लिया। मौके पर वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।