पीएम की रैली के लिए एनडीए कार्यकर्ता तैयार: शिवेश राम
भारतीय जनता पार्टी ने 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की। बिहार भाजपा के महामंत्री शिवेश राम ने रैली को ऐतिहासिक बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि...

पचरुखी, एक संवाददाता। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के निमित व्यवस्था से जुड़े एवं सामाजिक संपर्क टोली प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शिवेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की रैली ऐतिहासिक होगी। सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को सुनने सीवान के सभी बूथों से एवं सभी प्रखंडों से सभी जाति एवं संप्रदाय के लोग शामिल होने आ रहे हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकर्ता आम जनमानस से संपर्क कर रहे हैं।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, नगर परिषद की सभापति सेंपी गुप्ता, नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, कुमार सत्यम सिंह, सोनू , चंद्र विजय प्रकाश यादव हैप्पी यादव, अजय पासवान, सौरभ कुशवाहा, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, रूपल आनंद, अर्चना सिंह, विकास साहू , सुनीता जायसवाल, आशा रंजन, संतोष रावत, सत्यजीत उर्फ रामू, दीपू सिंह चंदेल आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।