आंधी तूफान ने बरपाया कहर, करकट से एक का हाथ कटा
परवलपुर में अचानक आये भयंकर आंधी तूफान ने तबाही मचाई। सैकड़ों घरों का करकट उड़ गया और कई दीवारें गिर गईं। कल्याणपुर में एक व्यक्ति का हाथ कट गया, जबकि शंकरडीह गांव में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 10 April 2025 10:18 PM

परवलपुर, निज संवाददाता। अचानक आये भयंकर आंधी तूफान ने पूरे प्रखंड में तबाही मचायी। सैकड़ों घरों का करकट उड़ गया। कई जगहों पर मकान एवं दीवाल धराशायी हो गया। कल्याणपुर गांव में करकट उड़कर गिरने से श्यामसुंदर पंडित का हाथ कट गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ रेफर किया गया। शंकरडीह गांव में सड़क ढलाई कर रहा मजदूर दीवाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पावापुरी रेफर किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।