समर कैंप : पांचवीं व छठी कक्षाओं के गणित में कमजोर बच्चों की करायी जा रही पढ़ाई
समर कैंप : पांचवीं व छठी कक्षाओं के गणित में कमजोर बच्चों की करायी जा रही पढ़ाई समर कैंप : पांचवीं व छठी कक्षाओं के गणित में कमजोर बच्चों की करायी जा रही पढ़ाई समर कैंप : पांचवीं व छठी कक्षाओं के गणित...

पांच जगह पांच रिपोर्टर : समर कैंप : पांचवीं व छठी कक्षाओं के गणित में कमजोर बच्चों की करायी जा रही पढ़ाई जिले में 8 हजार स्वयंसेवकों ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कराया निबंधन स्कूलों में गर्मी की छुट्टी तक यानि 22 जून तक टोले-महल्लों चलेंगे समर कैंप शिक्षा विभाग व प्रथम संस्था के सहयोग से चलाये जा रहे समर कैंप फोटो : समर कैंप रहुई : रहुई प्रखंड के रहुई बाजार में मंगलवार को समर कैंप में पढ़ाई करते बच्चे। समर कैंप अस्थावां : अस्थावां प्रखंड के चकदीन मध्य विद्यालय में मंगलवार को समर कैंप में पढ़ाई करते बच्चे।
समर कैंप हरनौत : हरनौत प्रखंड के सबनहुआ में मंगलवार को समर कैंप में पढ़ाई करते बच्चे। समर कैंप परवलपुर : परवलपुर में मई में समर कैंप में बच्चों की पढ़ाई करातीं स्वयं सेवक सोनी कुमारी। समर कैंप बिहारशरीफ : बिहारशरीफ मघड़ा में में समर कैंप में बच्चों को पढ़ाई कराती काजल शर्मा। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पांचवीं व छठी कक्षाओं में नामांकित वैसे बच्चे जो गणित विषय में काफी कमजोर हैं, उन्हें समर कैंप के माध्यम से गणित विषय को सहजता से हल करने का टिप्स बताया जा रहा है। समग्र शिक्षा डीपीओ ने बताया कि जिले में शिक्षा विभाग व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से समर कैंप चलाएं जा रहे है। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक आशुतोष कुमार ने बताया कि समर कैंप संचालन के लिए जिले में आठ हजार स्वयंसेवकों ने निबंधन कराया है। कई प्रखंडों में स्वयं सेवक के अलावा शिक्षा सेवक भी समर कैंप चला रहे है। जबकि, कई प्रखंडों में शिक्षा सेवकों द्वारा समर कैंप नहीं चलाएं जा रहे है। विभागीय प्रावधान के अनुसार इस कार्य में विद्यालय स्तर पर कार्यरत शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, के साथ साथ कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकित छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, जीविका दीदी के द्वारा प्रेरित युवक-युवितयां व स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता को शामिल किया जाना हैं। दो घंटे पढ़ाई : स्वयंसेवक असर-टू के माध्यम से बच्चों को चिह्रिंत कर प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक गणित विषय की पढ़ाई करायी जा रही है। ताकि, सरल तरीके से गुणा व भाग व अन्य गतविधियां सीखाकर वर्ग सापेक्ष दक्षता दिलायी जा सके। जिला समन्वयक ने बताया सुबह आठ बजे से पहले व शाम को पांच बजे के बाद बच्चों की पढ़ाई करायी जा रही है। रहुई प्रखंड : रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में स्वयं सेवक सुष्मिता कुमारी व रहुई बाजार के केन्द्र पर सुमन कुमारी समर कैंप में बच्चों की पढ़ाई कराती दिखीं। बच्चे को सरल विधि से गणित हल करने के तरीके बताये जा रहे थे। रहुई प्रखंड की प्रथम संस्था की कम्यूनिटी इंस्ट्रक्टर मोबिलाइजर अंजलि कुमारी ने बताया कि प्रखंड में करीब पांच सौ स्वयंसेवकों ने निबंधन कराया है। कई टोले महल्लों में समर कैंप का सफल संचालन किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने बताया कि शिक्षा सेवक का सहयोग मिले तो केन्द्र की संख्या में इफाजा हो सकता है। अधिक से अधिक टोले में समर कैंप संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अस्थावां प्रखंड : अस्थावां प्रखंड के नौरोजपुर प्राथमिक विद्यालय, चकदीन मध्य विद्यालय समेत अन्य कई केन्द्रों पर समर कैंप में बच्चों की शिक्षा दी जा रही है। केआरपी कुमार वीरेन्द्र ने बताया कि प्रखंड में 27 शिक्षा सेवकों द्वारा समर कैंप का संचालन किया जा रहा है। नौरोजपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा सेवक संजय कुमार चौधरी बच्चों की पढ़ाई कराते दिखें। केआरपी ने बताया कि प्रखंड में 27 स्वयं सेवकों के माध्यम से भी समर कैंप चलाये जा रहे हैं। बच्चों को सरल विधि से गणित हल करने की तरीके बताएं जा रहे है। हरनौत प्रखंड : हरनौत प्रखंड के सबनहुआ, गोनावां, पोआरी समेत कई गांवों के टोले में स्वयं सेवक के माध्यम से समर कैंप चलाएं जा रहे है। प्रथम संस्था की हरनौत प्रखंड की कम्यूनिटी इंस्ट्रक्टर मोबिलाइजर अंजली कुमारी ने बताया कि अधिकतर टोले में स्वयंसेवक के माध्यम से समर कैंप चलाएं जा रहे है। कई जगह पर शिक्षा सेवक द्वारा भी समर कैंप चलाए जा रहे है। परवलपुर प्रखंड : परवलपुर के मई गांव में मंगलवार को स्वयं सेवक सोनी कुमारी समर कैंप में बच्चों की पढ़ाई कराती दिखीं। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक आशुतोष कुमार ने बताया कि इस प्रखंड में 502 स्वयं सेवकों द्वारा समर कैंप चलाने का निबंधन कराया है। कई स्थानों में बेहतर तरीके से समर कैंप चलाएं जा रहे है। जबकि, कई स्थानों पर समर कैंप की शुरुआत कराने का प्रयास किया जा रहा है। समर कैंप सुवह आठ बजे से पहले व शाम में पांच बजे के बाद दो घंटे की पढ़ाई करायी जा रही है। बिहारशरीफ प्रखंड : बिहारशरीफ प्रखंड में 600 टोले महल्लों में समर कैंप चलाये जाने का लक्ष्य हैं। मघड़ा गांव में मंगलवार को स्वयंसेवक काजल शर्मा बच्चों को व्यवस्थित तरीके से बैठाकर पढ़ाई कराती दिखीं। इसी तरह, बिहारशरीफ प्रखंड के बियावानी में पुष्पा कुमारी बच्चों को पढ़ाई करा रही थी। पांचवीं व छठी के बच्चों को गणित विषय को सरल तरीके से हल करने के तरीके बता रही थी। जिला समन्वयक ने बताया कि बिहारशरीफ में चिह्निंत स्वयं सेवक द्वारा समर कैंप चलाये जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।