जाम से कराह रहा शहर: 5 मिनट की दूरी 50 मिनट में, भरावपर बना ‘जामपुर
जाम से कराह रहा शहर: 5 मिनट की दूरी 50 मिनट में, भरावपर बना ‘जामपुरजाम से कराह रहा शहर: 5 मिनट की दूरी 50 मिनट में, भरावपर बना ‘जामपुरजाम से कराह रहा शहर: 5 मिनट की दूरी 50 मिनट में, भरावपर बना...

जाम से कराह रहा शहर: 5 मिनट की दूरी 50 मिनट में, भरावपर बना ‘जामपुर फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति, अतिक्रमण और कछुआ चाल ई-रिक्शों ने बढ़ाई मुसीबत ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से स्थिति हो रही बेकाबू, गर्मी में परेशान हो रहे लोग फोटो: भराव जाम: बिहारशरीफ के भरावपर चौराहे पर लगा भीषण जाम। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक भरावपर इन दिनों ‘जामपुर में तब्दील हो चुका है। यहां चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य की धीमी गति और बेकाबू ट्रैफिक व्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति इतनी विकराल है कि पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को पचास मिनट तक का समय लग रहा है और वे भीषण गर्मी और उमस के बीच पसीने से तरबतर लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
अतिक्रमण और ई-रिक्शों ने बढ़ाई समस्या: फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क पहले ही संकरी हो चुकी है। ऊपर से मछली मंडी जाने वाले रास्ते पर ठेले वालों के अतिक्रमण ने स्थिति को और भी बदतर कर दिया है। इस पर सवारियों के इंतजार में कछुए की चाल से चलने वाले ई-रिक्शे जाम को नासूर बना रहे हैं। पोस्ट ऑफिस मोड़ से भरावपर और रामचंद्रपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें रोज का नजारा बन गई हैं। मोबाइल में मस्त ट्रैफिक पुलिस: सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ट्रैफिक पुलिस की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी अक्सर अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं या फिर मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आते हैं। वे केवल किसी वरीय अधिकारी के गुजरने पर ही सक्रिय होते हैं। जिसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी लाने और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की, तो यह इलाका पूरी तरह से जाम का स्थायी केंद्र बन जाएगा। कहते हैं अधिकारी : फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम की समस्या है। सभी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य पुलिस पदाधिकारी भी कमान संभालते हैं। जल्द ही समस्या का निदान कर लिया जाएगा। खुर्शीद आलम, डीएसपी ट्रैफिक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।