Pre-Monsoon Rain Brings Relief to Varanasi Amid Heatwave रात में प्री-मानसून की बारिश, लू दौर का खत्म , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPre-Monsoon Rain Brings Relief to Varanasi Amid Heatwave

रात में प्री-मानसून की बारिश, लू दौर का खत्म

Varanasi News - वाराणसी में पिछले एक पखवारे से जारी गर्मी से राहत के लिए सोमवार रात हल्की प्री-मानसून बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार से गुरुवार के बीच जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। दक्षिण...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 17 June 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
रात में प्री-मानसून की बारिश, लू दौर का खत्म

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीते एक पखवारे से तापमान से अधिक गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को सोमवार रात में हुई प्री-मानसून की हल्की बारिश से राहत की उम्मीद जगी। हालांकि यह बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से गुरुवार के बीच में जिले में अच्छी प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती हवा का दबाव बनने दक्षिण पश्चिम मानसून की गति तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यह मध्य प्रदेश की ओर से तेजी झारखंड की ओर बढ़ रहा था।

झारखंड के बाद इसके 20 जून तक सोनभद्र के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इससे पहले प्री-मानसून की बूंदें गिरने से अब लू का दौर खत्म होगा। इससे पहले सुबह आसमान में बादल छाए थे। इस कारण सूरज का तेवर नर्म था। हालांकि आर्द्रता 63 प्रतिशत होने से उमस ने लोगों को बेहाल किया। दिन का तापमान 39.2 और रात का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश के लिए सिस्टम सक्रिय है। ऐसे में मंगलवार से प्री-मानसून की बारिश की संभावना बन रही है। समय से पहले आया मानसून कराता है खूब बारिश बनारस इस बार समय से पहले मानसून आने का संकेत है। पिछले पांच साल यह देखा गया है कि जब भी मानसून समय से पहले आता है तो औसत से अधिक बारिश होती है। लेकिन तय समय से जब भी मानसून देर से आया तो सूखे का संकट हो जाता है। मानसून सीजन एक जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। बनारस में मानसून के दस्तक का समय 23 जून है, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से इस बार बनारस में 20 जून तक मानसून आने की संभावना है। मानसून सीजन में औसत बारिश 812.1 एमएम होती है। 2020 से 2022 के दौरान मानसून समय से पहले आया था। इस दौरान औसत से अधिक बारिश हुई है। लेकिन 2023 और और 2024 में समय से देर से मानसनू आया और औसत बारिश भी नहीं हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।