नरबतपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया हर घर झंडा चौपाल
बक्सर के नरबतपुर गांव में कांग्रेस पार्टी ने हर घर झंडा अभियान का आयोजन किया। अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा ने राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में...

बक्सर, निज संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर झंडा अभियान कार्यक्रम चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस नेता अरविंद चौधरी व संचालन अजय ओझा ने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधि डॉ.सत्येंद्र कुमार ओझा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है। एससी एसटी एवं ओबीसी समुदाय सहित जनरल वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे के लोग लोगों को भी उनका हक मिले। इसके लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इस अभियान के साथ कदम में कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में सभी कांग्रेसी मिलकर हर घर झंडा अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जोड़ेंगे। मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, पप्पू दुबे, रमेश राम, अरविंद चौधरी, लाल यादव, ऋषिकेश, तुलसी, मुकेश, अमित, धर्मेंद्र यादव, विक्की कुमार, कमला देवी, लक्ष्मीना देवी, शकुंतला देवी, चंद्रावती देवी, कौशल्या देवी, दीपक कुमार, तुलसी मांझी, रमाशंकर तुरहा, अनिल शर्मा, भोला राजभर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पप्पू दुबे ने किया। इसके बाद जोरदार नारों के साथ चौपाल कार्यक्रम का समापन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।