अहियापुर में पुलिस ने ढोल पीटकर की कुर्की-जब्ती की मुनादी
बक्सर के अहियापुर गांव में तीन भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का वारंट जारी किया है। पुलिस ने ढोल पीटकर मुनादी की। इस मामले में कुल उन्नीस लोगों के खिलाफ...

फिलहाल अदालत की तरफ से छह नामजद आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का वारंट बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के अहियापुर गांव में हुई तीन भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस फिलहाल छह नामजद आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी। बुधवार को पुलिस ने गांव में ढोल पीटकर इसकी मुनादी भी कर दी। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि इस कांड में उन्नीस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन बाकी आरोपी फरार हैं। ऐसे में अदालत में इनकी संपत्ति कुर्क करने की अर्जी लगाई गई। अदालत की तरफ से छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का वारंट जारी कर दिया गया।
इसके बाद बुधवार को राजपुर थाना की पुलिस ने अहियापुर पहुंच ढोल पीटकर कुर्की-जब्ती की मुनादी की। कप्तान ने बताया कि अदालत की तरफ से इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव व उसके भाई संतोष यादव सहित छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का वारंट मिला है। वहीं दस लोगों के खिलाफ अदालत की तरफ से वारंट जारी किया गया है। कप्तान ने कहा कि बहुत जल्द संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।