वंशावली पर अब नहीं मिलेगा लाभ, फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
फॉर्मर रजिस्ट्री आरडी के नाम पर लाभ मिलने वाला है। जिले में दो लाख किसान रजिस्टर्ड हैं। अब वंशावली पर लाभ नहीं मिलेगा। सभी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। कृषि और राजस्व विभाग ने इसके...

जानकारी फॉर्मर रजिस्ट्री आरडी जिसके नाम से होगा, उसी को लाभ जिले में दो लाख किसान रजिस्टर्ड, मिला है बकेट व रसीद डुमरांव, निज संवाददाता। किसानों को वंशावली पर मिलने वाला लाभ अब नहीं मिलेगा। फॉर्मर रजिस्ट्री आरडी जिस किसान के नाम होगा, उसी को सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस समय विभाग कृषि और राजस्व पर ज्यादा फोकस किए हुए है। विभागीय कर्मियों के कार्यों को भी बांट दिया गया है। जिसमें राजस्व कर्मचारी जमीन संबंधित और कोऑडिनेटर ईकेवाईसी की जानकारी देंगे। अनुमंडलीय कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि सभी फॉर्मर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा लाभ से वंचित हो जाएंगे। विदित हो कि, किसानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का लाभ दिया जाता है। पहले वंशावली के आधार पर लाभ मिलता था, जो अब नहीं मिलेगा। सबको फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। फसल बीमा, केसीसी, इफको, डीसीएस सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने खेतों की जमीन का बंटवारा कर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने की सलाह दी जा रही है। किसान, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। राजस्व कर्मचारी और कोऑडिनेटर को इस काम के लिए लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।