Martyr Sunil Singh Honored with Full State Respect at Rani Ghat Chausa पंचतत्व में विलीन हो गया पाक हमले में शहीद जवान, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsMartyr Sunil Singh Honored with Full State Respect at Rani Ghat Chausa

पंचतत्व में विलीन हो गया पाक हमले में शहीद जवान

चौसा के रानी घाट पर शहीद जवान सुनील सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हमले में घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 8 June 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
पंचतत्व में विलीन हो गया पाक हमले में शहीद जवान

चौसा के रानी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई शहीद को विदाई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हो गए थे चौसा निवासी सेना के जवान सुनील सिंह बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए जवान सुनील सिंह का शव रविवार को उनके पैतृक गांव चौसा पहुंचा। सेना के अधिकारियों के अलावा डीएम-एसपी की मौजूदगी में चौसा के रानी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि चौसा के नरबतपुर गांव निवासी जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र सुनील सिंह भारतीय सेना के जवान थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कश्मीर के राजौरी में उनकी तैनाती थी।

वहीं बीते 9 मई को पाकिस्तानी हमले में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज उधमपुर के आर्मी हॉस्पीटल में चल रहा था, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए। बीते शनिवार को उनका शव हवाई मार्ग से पटना एयरपोर्ट लाया गया। वहां से सेना के दानापुर कैंट ले जाया गया। रविवार की सुबह आर्मी के अधिकारी व जवान शहीद जवान का शव लेकर बक्सर पहुंचे। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर दानी कुटिया के पास शव पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने सुनील सिंह अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। करीब सौ बाइकों पर सवार युवक शव के आगे-आगे सुनील सिंह अमर रहें का नारा लगाते हुए चौसा तक पहुंचे। चौसा के बारे मोड़ से लेकर शहीद जवान के घर तक दोनों तरफ स्थानीय लोग खड़े थे। सभी ने शहीद के शव का अंतिम दर्शन किया। शव ज्योंही घर पहुंचा, मां दहाड़ें मारकर रोने लगी। पत्नी और दोनों बेटे भी बिलख रहे थे। बूढ़े पिता की आंखें भी चुपचाप बरस रही थीं। यहां शहीद जवान के शव पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। फिर शव को चौसा के रानी घाट ले जाया गया। वहां डीएम विद्यानंद सिंह और एसपी शुभम आर्य सहित आर्मी के अधिकारियों और जवानों ने पुष्प अर्पित किया। सेना के जवानों ने अपने साथी को सलामी दी। इसके बाद शहीद जवान सुनील के बड़े बेटे ने ज्योंही मुखाग्नि दी, घाट पर मौजूद लोग जब तक सूरज-चांद रहेगा, शहीद सुनील का नाम रहेगा का नारा लगाने लगे। घाट पर पहुंचे पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव ने भी शहीद जवान के शव पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने जवान के परिजनों को अपनी तरफ से एक लाख रुपये की सहायता की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।