Dowry Death Case Registered in Bihar Pregnant Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances बाइक एवं तीन लाख रूपये की मांग को लेकर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDowry Death Case Registered in Bihar Pregnant Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances

बाइक एवं तीन लाख रूपये की मांग को लेकर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सरयू नदी के पानी में लगातार कमी से दियारा में सब्जी व फसल उत्पादन पर पड़ा है गहरा प्रभावसिसवन, एक संवाददाता। जिले के दक्षिणी छोर पर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 9 June 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
बाइक एवं तीन लाख रूपये की मांग को लेकर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतका के पिता भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र व बसन्तपुर थाना क्षेत्र के सिपार गांव के कृष्णा महतो के आवेदन पर शनिवार को थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने उसके ससुराल वालों पर दहेज में बाइक एवं तीन लाख रूपये की मांग को लेकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उसकी पुत्री प्रीति कुमारी की शादी पिछले वर्ष 2004 में डेहरी गांव के लड्डू महतो उर्फ ध्रुव महतो के पुत्र पप्पू महतो के साथ हुई थी।

उनकी पुत्री गर्भवती थी। इस मामले में उसने उसके पति पप्पू महतो, उसके देवर धीरज कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार, ननद शिल्पी कुमारी, सास रामरती देवी को आरोपित किया है। उसने सभी पर दहेज के लिए मिलकर गर्भवती पुत्री की गर्दन दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार मृतका के पति पप्पू महतो को थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने जेल भेज दिया। अन्य सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने मृतका का दाह संस्कार किया। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।