वाहन जांच के दौरान 15 हजार वसूला जुर्माना
शनिवार को पुलिस ने स्थानीय बाजार के अंडरपास में दोपहिया वाहनों की संघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।...

कृष्णाब्रह्म। स्थानीय बाजार स्थित अंडरपास के नीचे शनिवार को पुलिस ने दोपहिया वाहनों का संघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित नियमों का उलंघन करने के जुर्म में दर्जनों वाहनों को जब्त किया। बाद में कागजातों के सत्यापन में सही पाए जाने वाले चालकों को मुक्त कर दिया। जबकि, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले चालकों से 15 हजार रूपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गई। पुलिसिया जांच अभियान से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई थी। अधिकांश चालक मार्ग बदलकर शार्ट-कट रास्ते का प्रयोग करते दिखे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों का जांच अभियान चलाया गया।
क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में पुलिस का यह अभियान अनवरत आगे भी जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।