अहियापुर कांड के फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस
बक्सर में राजपुर थाना के अहियापुर में तीन भाइयों की हत्या के मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में अर्जी दी है। दो आरोपी...

पेज चार की लीड के साथ --------- बक्सर। राजपुर थाना के अहियापुर में हुई तीन भाइयों की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस ने अदालत से कुर्की जब्ती का वारंट ले लिया है। बता दें कि अहियापुर कांड में कुल 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें उन्नीस नामजद आरोपी हैं, जबकि तीन अज्ञात। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अन्य 17 नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल पा रहा। ऐसे में पुलिस ने अपना पैंतरा बदलते हुए अदालत में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की अर्जी लगा दी।
खबर है कि अदालत ने पुलिस को कुर्की-जब्ती का वारंट भी दे दिया है। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बहुत जल्द फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।