RJD Investigation Team Arrives in Chausa for Arjun Yadav Murder Case राजद की सात सदस्यीय टीम ने की अर्जुन यादव की हत्याकांड की जांच, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRJD Investigation Team Arrives in Chausa for Arjun Yadav Murder Case

राजद की सात सदस्यीय टीम ने की अर्जुन यादव की हत्याकांड की जांच

राजद की एक जांच टीम, जो अर्जुन यादव की हत्या की जांच के लिए गठित की गई है, शनिवार को चौसा गोला पहुंची। टीम ने घटना के संबंध में परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद, टीम अहियापुर कांड की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 31 May 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
राजद की सात सदस्यीय टीम ने की अर्जुन यादव की हत्याकांड की जांच

पूछताछ अहियापुर कांड की जांच करने चौसा गोला से रवाना हुये नेता चौसा गोला स्थित स्व. अर्जुन यादव के घर पर पहुंची जांच टीम चौसा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव की विगत 26 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार की गई हत्या की जांच करने के लिए शनिवार को राजद की जांच टीम यहां पहुंची। राजद के प्रदेश कार्यालय द्वारा गठित की गई इस सात सदस्यीय जांच टीम का नेतृत्व संयोजक बनाये गये दिनारा के विधायक विजय कुमार मंडल ने किया। जांच टीम शनिवार की दोपहर में चौसा गोला स्थित स्व. अर्जुन यादव के घर पर पहुंची।

टीम के सदस्यों ने अर्जुन यादव के बड़े पिताजी विष्णु सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों से घटना के बारे में आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद जांच टीम राजपुर प्रखण्ड में स्थित अहियापुर कांड की जांच करने के लिए यहां से रवाना हो गई। इस सात सदस्यीय जांच टीम में विजय कुमार मंडल के अलावा बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह, ब्रह्मपुर के विधायक शम्भूनाथ यादव, विधायक अनिता देवी,संदेश के पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव अदीब रिजवी और जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।