Shivpuri Kali Temple Hosts Grand Water Filling Ceremony Ahead of Bhagwat Katha श्रीमद्भागवत कथा आज से, निकाली गई भव्य जलभरी यात्रा, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsShivpuri Kali Temple Hosts Grand Water Filling Ceremony Ahead of Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा आज से, निकाली गई भव्य जलभरी यात्रा

शिवपुरी काली मंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले शनिवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। आचार्य रणधीर ओझाजी महाराज के नेतृत्व में हुई इस यात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया। यात्रा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 14 June 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
श्रीमद्भागवत कथा आज से, निकाली गई भव्य जलभरी यात्रा

भक्तिमय कथा 21 जून तक सायं छह बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी समापन शिवपुरी काली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फोटो संख्या-28, कैप्सन- शनिवार को शिवपुरी से निकलीं कलश यात्रा में भाग लेतीं महिलाएं। बक्सर, निज संवाददाता। नगर के शिवपुरी स्थित काली मंदिर में आज से शुरू होनेवाली श्रीमद्भागवत कथा से पहले शनिवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई। शिवपुरी स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर से दिव्य और भव्य जलभरी यात्रा का आयोजन आचार्य रणधीर ओझाजी महाराज के सान्निध्य में किया गया। यह यात्रा परंपरा के अनुसार काली मंदिर प्रारंभ होकर सारिमपुर पहुंच पवित्र जल अधिग्रहित कर नगर भ्रमण करते हुए पुनः काली मंदिर पहुंची।

इस पावन अवसर पर हजारों महिला-पुरुष, युवा और बच्चे उत्साह व भक्ति भाव से शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय भोलेनाथ के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों की टोलियों ने फूलों से सजे डोलों और झांकियों के साथ यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह जलभरी यात्रा का स्वागत किया और फल-प्रसाद वितरित किए। वहीं, भागवत प्रेमियों को शीतल जल उपलब्ध कराया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल जल चढ़ाना ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, भक्ति, और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखना भी है। जलभरी यात्रा का समापन शिवपुरी काली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण व आरती के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि कथा आज से शुरू होकर 21 जून तक सायं छह बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी। समिति के शशिभूषण ओझा, विकास राय, राजकुमार यादव आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जलभरी में भगवान वामन चेतना मंच के मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक ओझा, प्रमोद चोबे, पीयूष पाण्डेय, सरोज तिवारी सहित हजारों भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।