Triple Murder in Rajpur Manoj and Santosh Yadav Face Police Action तिहरा हत्याकांड : मनोज यादव के घर की तीसरे दिन भी हुई कुर्की, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTriple Murder in Rajpur Manoj and Santosh Yadav Face Police Action

तिहरा हत्याकांड : मनोज यादव के घर की तीसरे दिन भी हुई कुर्की

राजपुर में 24 मई को सरकारी जमीन के विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गई थी। मुख्य आरोपी मनोज यादव और संतोष यादव के घर पर पुलिस ने तीसरे दिन कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस तकनीकी उपायों से आरोपियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 31 May 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
तिहरा हत्याकांड : मनोज यादव के घर की तीसरे दिन भी हुई कुर्की

सख्ती तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए अधिकारियों का कहना है कि मनोज यादव का मकान तीन मंजिला फोटो संख्या-19, कैप्सन- शनिवार को कुर्की के दौरान अहियापुर में हत्या के आरोपी के घर से सामान निकलवाते पुलिसकर्मी। बक्सर, हमारे संवाददाता। बाहुबल के सहारे सत्ता के गलियारे से होते हुए अपनी महत्वकांक्षा को दशहत और हत्या की ओर ले जाना अब मनोज व संतोष यादव को भारी पड़ रहा है। कानून के हाथ धीमी गति से चलते है लेकिन यह काफी लंबे और मजबूत होते है। यह राजपुर तिहरे हत्याकांड में देखने को मिल रहा है।

कांड में मुख्य अभियुक्त मनोज यादव के घर पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कुर्की में लगी रही। पुलिस एक एक करके उनके घर से सभी सामान का बाहर निकाल रही है। जो सामान कभी सरकारी धन को गलत तरीके से अर्जित कर बड़े दिलचस्पी से खरीदा गया होगा। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मनोज यादव का मकान तीन मंजिला है। इसकी लंबाई व चौड़ाई भी अधिक है। इस कारण समय लग रहा है। यहां की प्रक्रिया पूरी करते ही अन्य नामजदों के यहां कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस की टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पा रही है। हालांकि पुलिस लगातार दावा कर रही है कि जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि पिछले 24 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में सरकारी जमीन के कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पहले दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा से मारपीट हुआ था। इसके बाद देखते ही देखते गोली-बारी होने लगी। इसमें मनोज यादव, संतोष यादव सहित अन्य ने मिलकर दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोली चलायी थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन दोनों जख्मी में से एक का पैर काटना पड़ा था। यह घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।