Water Crisis in Dumraon Urgent Need for Solutions as Borewells Run Dry वार्ड 23 में पेयजल संकट गहराया, भटक रहे मोहल्लेवासी, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsWater Crisis in Dumraon Urgent Need for Solutions as Borewells Run Dry

वार्ड 23 में पेयजल संकट गहराया, भटक रहे मोहल्लेवासी

डुमरांव में भीषण गर्मी के कारण पेयजल समस्या गंभीर हो गई है। वार्ड 23 के चापाकल सूख गए हैं और जलमीनारों से भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नगर में जलसंकट से निपटने के लिए ठोस उपायों की आवश्यकता है। नप ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 16 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
वार्ड 23 में पेयजल संकट गहराया, भटक रहे मोहल्लेवासी

डुमरांव, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से गांव से लेकर शहर तक लोग परेशान हैं। लेकिन, पेयजल संकट दूर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं होने के गरीब परिवार के लोग दूसरों के दरवाजे पर जाने पर मजबूर हैं। हालिया मामला वार्ड 23 का है। जहां पानी का लेयर नीचे चले जाने से वार्ड के लगभग सभी चापाकलों से पानी आना बंद हो गया है। पहले से दो जलमीनार लगे हैं। लेकिन, उनसे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसका मुख्य कारण पाइप का फटना और ज्यादा कनेक्शन होना बताया जाता है। जानकारों की मानें तो नगर में जब तीन और जलमीनार स्थापित होंगे, तभी नगरवासियों को जलसंकट से निजात मिल पाएगा।

नगर की आबादी बढ़ने के अनुपात में पेयजल समस्या दूर करने का इंतजान नप द्वारा नहीं किया गया। मालूम हो कि, दो दशक पहले तीन जलमीनार स्थापित किए गए थे। एक पहले ही जबाव दे दिया था। दो बचे जलमीनारों पर इतना लोड बढ़ गया कि इससे आपूर्तिै नहीं हो पाती है। चेयरमैन सुनीता गुप्ता, उप मुख्य पार्षद विकास कुमार ने बताया कि पेयजल की समस्या से निपटने के लिए नप ने तैयारी शुरू कर दी है। बंद चापाकलों को दुरूस्त किया जा रहा है। कुछ बोरिंग लगाए गए हैं। वार्ड 23 में पेयजल समस्या से निजात के लिए कवायद चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।