Bihar Change Yatra Prashant Kishor Calls for Political Transformation in Dighwara बिहार बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : प्रशांत, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBihar Change Yatra Prashant Kishor Calls for Political Transformation in Dighwara

बिहार बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : प्रशांत

बिहार में बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर ने दिघवारा में लोगों से बातचीत की और सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बिहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 7 June 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
बिहार बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : प्रशांत

दिघवारा निसं। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से सिताब दियारा से शुरू की गई बिहार बदलाव यात्रा के तहत शुक्रवार की देर रात जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दिघवारा पहुंचे और रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद स्थापित कर बिहार बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं और सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है।

स्कूल व अस्पताल बदहाल है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। श्री किशोर ने कहा कि बिहार में पलायन बड़ी समस्या है। इस अवसर पर अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष बच्चा राय, मुन्ना भवानी, राम पुकार मेहता, जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, सुरेश सिंह, नवनीत यादव, प्रियरंजन सिंह,पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, रितेश सिंह,तनुज सौरभ, मैमून निशा,पूर्व मुखिया सत्येंद्र प्रसाद,प्रो डॉ सुरजीत सिंह सोनू,आलोक दूबे,मंसूर आलम,श्याम बाबू राय,गोनर महतो,सोहन सिंह, पंकज सिंह,विक्की कुमार सिंह,नीरज तिवारी व अप्पू जी आदि कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।