मढ़ौरा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एनडीए को विजयी बनाने का आह्वान
मढ़ौरा में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं...

मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय कर्णपुरा में बुधवार को आयोजित मढ़ौरा भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष अंबिका माझी की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान सभी मौजूद लोगों से किया। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी भाजपा के सिपाहियों को कमर कसकर तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि इस बार जहां-जहां भाजपा और एनडीए के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे उन सभी जगहो पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलिराम तिवारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से इसे शत प्रतिशत पूरा करने की अपील की। इस मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर गांव गांव जनता के बीच जाने व लोगो को जागरूक करने की नसीहत दी। उन्होंने इस मौके पर यहा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शत्रुघ्न भक्त तथा वरिष्ठ नेता नागेंद्र राय ने भी बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर तेजनारायण सिंह, अर्जुन कुमार सिंह ,संतोष गिरी, अशोक उपाध्याय, पप्पू यादव, संजीव कुमार सिंह राकेश कुमार सिंह ,प्रियंका पाण्डेय ,इंदु शर्मा, प्रतिमा देवी ,अनिल श्रीवास्तव, अरविंद सिंह सुजीत कुमार सिंह , हेमनारायण सिंह , सुमित्रा देवी अनिल उपाध्याय ,रमन कुमार सिंह , लालबाबू सिंह ,चंदन कुमार सिंह, रामविचार यादव , अनिल सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। ,,,,,,,,
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।